पुन्हाना पुलिस द्वारा पकड़े गए हत्या मामले की आरोपी महिलाएं
- फोटो : Mewat
युवक की हत्या में पत्नी सहित तीन गिरफ्तार
पुन्हाना। पलवल जिले के गांव बड़ोली निवासी जगदीश कीहत्या का मामला पुन्हाना पुलिस ने 24 घंटे के अंदर खुलासा कर 3 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। इनमेें से एक आरोपी नकली किन्नर बनकर रह रहा था। आरोपियों की पहचान मृतक जगदीश की पत्नी कांता, फर्जी किन्नर काजल उर्फ प्रेमचंद निवासी नरेंद्रपुर जिला बुलंदशहर, सीमा किन्नर निवासी नया गांव जिला बदायूं के रूप में हुई। थाना प्रभारी संतोष कुमार ने बताया कि बृहस्पतिवार को पुन्हाना अनाज मंडी के नजदीक जगदीश पुत्र परती निवासी बड़ोली की हत्या की दी गई थी। मृतक के भाई राजू की शिकायत पर कांता एवं अन्य 14 लोगों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया था। पूछताछ में मिले सुरागों के तहत काजल उर्फ प्रेमचंद्र, सीमा और कांता पुन्हाना के वार्ड एक में किराए पर रह रहे थे। काजल नकली किन्नर बनकर रह रहा था। काजल के बच्चे भी हैं। थाना प्रभारी ने बताया कि सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर उनसे पूछताछ की गई। इस दौरान कांता ने बताया की उसका पति अक्सर शराब पीकर उसके साथ झगड़ा करता था। साथ ही उस पर शक भी। इससे परेशान होकर उसने अन्य आरोपियों के साथ पति जगदीश की गला दबाकर हत्या कर दी। आरोपियों से चाकू और काली चुन्नी बरामद की गई है।