फोटो
ग्रेटर नोएडा (संवाद)। ग्रेटर नोएडा वेस्ट स्थित सेंचुरियन क्रिकेट मैदान पर चल रहे सेंचुरियन कप सीजन-14 का फाइनल मुकाबला व्हाइट वॉल्व्स और सुपरटेक आईकॉन क्रिकेट क्लब (एसआईसीसी) के बीच खेला गया। व्हाइट वॉल्व्स ने आठ विकेट से मैच जीता। पहले बल्लेबाजी करने उतरी एसआईसीसी ने दस विकेट पर 161 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी व्हाइट वॉल्व्स की टीम ने दो विकेट के नुकसान पर 162 रन बनाकर जीत हासिल की। मोहम्मद आमिर सुहैल को मैन ऑफ द मैच का खिताब दिया गया।