फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: बिल्डर ने सुरक्षाकर्मी हटाए तो निवासियों ने रखी मुख्यमंत्री की तस्वीर

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो:
विज्ञापन

बिल्डर ने सुरक्षाकर्मी हटाए तो निवासियों ने रख दी मुख्यमंत्री की तस्वीर

- ग्रेनो वेस्ट की जेकेजी पाम कोर्ट सोसाइटी का मामला, निवासियों ने लगाया हम भी चौकीदार का नारा
- बिल्डर के खिलाफ किया प्रदर्शन, कहा- ऑक्यूपेंसी सर्टिफिकेट नहीं मिलने के बाद भी मेंटेनेंस शुल्क मांगने का आरोप
माई सिटी रिपोर्टर
ग्रेटर नोएडा। ग्रेनो वेस्ट की जेकेजी पाम कोर्ट सोसाइटी के निवासियों ने शनिवार को बिल्डर के खिलाफ प्रदर्शन किया। आरोप है कि बिल्डर मेंटेनेंस शुल्क मांग रहा है। जबकि अभी आक्यूपेंसी सर्टिफिकेट भी नहीं मिला है। शुल्क नहीं देने पर बिल्डर ने सुरक्षाकर्मियों को हटा दिया है। निवासियों ने सुरक्षाकर्मियों की कुर्सियों पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की तस्वीर रखकर हम भी चौकीदार का नारा लगाया। निवासियों ने मांग पूरी होने तक प्रदर्शन करने की चेतावनी दी है।

निवासियों ने बताया कि सोसाइटी के सात टावरों में करीब 300 परिवार रहते हैं। प्राधिकरण से प्रोजेक्ट काे आक्यूपेंसी सर्टिफिकेट या कंप्लीशन सर्टिफिकेट नहीं मिला है। इस कारण फ्लैटों की रजिस्ट्री भी नहीं हो सकी है। प्रोजेक्ट को ओसी या सीसी मिलने तक मेंटेनेंस की जिम्मेदारी बिल्डर की होती है, लेकिन बिल्डर मेंटेनेंस शुल्क मांग रहा है। जबकि निवासी एक साल के मेंटेनेंस शुल्क का अग्रिम भुगतान कर चुके है। जो रजिस्ट्री होने के बाद से लागू होगा।
विज्ञापन

करीब दस दिन पहले सोसाइटी के गेट नंबर दो और सात टावरों से सुरक्षाकर्मियों को हटा दिया है। कई बार बिल्डर से सुरक्षाकर्मी तैनात करने का निवेदन किया गया, लेकिन बिल्डर ने नहीं सुनी। इससे नाराज निवासियों ने शनिवार को बिल्डर के खिलाफ प्रदर्शन किया। प्रदर्शन करने वालों में महिलाओं की संख्या अधिक रही। सुरक्षाकर्मियों की कुर्सी पर मुख्यमंत्री की तस्वीर रखी है और सुरक्षा करने की गुहार लगाई है। निवासियों ने कहा कि अगर बिल्डर ने सुरक्षा वापस नहीं की तो फिर निवासी स्वयं लाठी लेकर चौकीदार बनेंगे। आरोप है कि सोसाइटी में बुनियादी सुविधाओं की कमी है। चहारदीवारी टूटी है और कूड़े के ढ़ेर लगे हैं।
विज्ञापन

वहीं बिल्डर पक्ष का कहना है कि निवासियों से मेंटेनेंस शुल्क मांगा जा रहा है, लेकिन देने को तैयार नहीं है। बिना पैसों के मेंटेनेंस करना मुश्किल हो रहा है। इस कारण सुरक्षाकर्मियों को हटाया गया है। अस्थायी कनेक्शन की दर से बिजली बिल जमा नहीं कर रहे है। स्थायी कनेक्शन के लिए आवेदन किया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें