नोएडा। छिजारसी में एक होटल के बाहर खड़ी कार हटाने के लिए कहने पर होटल मालिक के भाई व स्टाफ के साथ मारपीट करने का मामला सामने आया है। आरोपी होटल में तोड़फोड़ के बाद डीवीआर भी ले गए। कोतवाली सेक्टर-63 में तीन लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। अलीगढ़ के आमीपुर गांव निवासी जयकेश का छिजारसी में फोर्टिस इन के नाम से होटल है। उनके भाई रोदास और सचिन होटल की देखभाल करते हैं। शनिवार रात रवि गौतम के साथी कपिल और सुमित कार से आए और होटल के बाहर लगा दिया। जब होटल के स्टाफ ने कार हटाने के लिए बोला तब आरोपियों ने अपने साथी मुन्नू को बुलाया। तीनों ने मिलकर रोदास, सचिन व स्टाफ से मारपीट की। कोतवाली प्रभारी अवधेश प्रताप सिंह ने बताया कि इस मामले में मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।