नोएडा (संवाद)। आस्ट्रेलिया की वेस्टर्न सिडनी यूनिवर्सिटी के प्रतिनिधिमंडल ने मंगलवार को एमिटी विश्वविद्यालय के नोएडा कैंपस का दौरा किया। इस प्रतिनिधिमंडल ने एमिटी विश्वविद्यालय के सहयोग से ग्रेटर नोएडा में अपना कैंपस स्थापित करने की संभावना तलाशने में रुचि दिखाया है। इसमें प्रोफेसर जॉर्ज विलियम्स, डॉ. डेबोरा स्वीनी, डॉ. निकोलिन मर्डोक, डॉ. कोपल चौबे और हिमांशु अत्री शामिल थे। इस अवसर पर एमिटी परिसर में पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान डॉ गुरिंदर सिंह, डॉ. बलविंदर शुक्ला, डॉ. चंदरदीप टंडन, डॉ. सुनील खत्री, डॉ. नूतन कौशिक सहित छात्र एवं शिक्षक मौजूद रहे।