फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: डब्ल्यूसीएल को मात देकर वेस्ट दिल्ली ने सेमीफाइनल में

विज्ञापन
विज्ञापन
नोएडा (संवाद) । सेक्टर 21ए स्थित नोएडा स्टेडियम में जारी विंटर लीग में शुक्रवार को वेस्ट दिल्ली ने डब्ल्यूसीएल को 39 रनों से हरा दिया। पहले बल्लेबाजी करते हुए दिल्ली के बल्लेबाजों ने निर्धारित 35 ओवर में 208 रन बनाए। टीम की ओर से आर्यन शर्मा ने महत्वपूर्ण 70 रन की पारी खेली। लक्ष्य का पीछा करने उतरी डब्ल्यूसीएल की टीम 33.4 ओवर में टीम 169 पर ढेर हो गई। दिल्ली ने 39 रन से मुकाबला अपने नाम करते हुए सेमीफाइनल में भी प्रवेश किया। मेन ऑफ द मैच विजेता टीम के आर्यन शर्मा को चुना गया। वहीं आयोजक ने बताया कि यह मुकाबला 27 जनवरी को खेला जाना था लेकिन बारिश के कारण स्थगित करना पड़ा। उधर, एक फरवरी को खेले जाने वाले सेमीफाइनल के मुकाबले को 5 और 6 फरवरी को आयोजित किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें