दादरी (संवाद)। गुण प्रकाश चैतन्य महाराज ने कहा कि मां भगवती की उपासना से ही समाज का कल्याण होता है। तांत्रिक के चक्कर में न पड़ें, मंत्र पर विश्वास रखें। मंत्र से ही मन निर्मल होता है। तभी भारत मां का भला हो सकेगा। वह रेलवे रोड स्थित अग्रसेन इंटर कॉलेज में 100 कुंडिया यज्ञ परिक्रमा एवं श्रीमद् देवी भागवत कथा के समापन में बोल रहे थे। उन्होंने कहा कि वेद मंत्र को जीवन में उतरना चाहिए। भारत मां की जय मंत्र करने से ही कल्याण हो जाएगा। पवित्र जल के पान करने से बुद्धि निर्मल होती है। इस अवसर पर पवन बंसल, शिखर गुप्ता, अतुल सिंहल, प्रदीप मंगल, केशव गोयल, राजेश गर्ग आदि मौजूद रहे।