फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: वेल्डिंग कारीगर से मारपीट का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
ग्रेटर नोएडा। नॉलेज पार्क कोतवाली क्षेत्र के तुगलपुर गांव निवासी वेल्डिंग कारीगर लाल मोहम्मद ने पुलिस से मारपीट की शिकायत की है। एमआरएफ वाली गली में उनकी अलॉय व्हील रिपेयर व वेल्डिंग की दुकान है। बगल में मोनू शर्मा की खराद मशीन की दुकान है। 25 दिसंबर को किसी बात को लेकर मोनू शर्मा और सुनील शर्मा ने उनके साथ गाली-गलौज करते हुए मारपीट की। शोर सुनकर आसपास के लोग एकत्र हुए। तब आरोपी जाते-जाते उसे जान से मारने की धमकी भी देकर फरार हो गए। कोतवाली प्रभारी सर्वेश सिंह का कहना है कि प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें