फोटो...
जहांगीरपुर (संवाद)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के उपलक्ष्य में निकली संकल्प यात्रा का नगर पहुंचने पर स्वागत किया गया। स्थानीय विधायक धीरेंद्र सिंह के नेतृत्व में सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने यात्रा पर पुष्पवर्षा कर उत्साह जताया। यात्रा गुजरात के बड़नगर से शुरू होकर वाराणसी में संपन्न होगी। विधायक धीरेंद्र सिंह ने कार्यकर्ताओं से यात्रा के उद्देश्यों को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया। इस दौरान नगर पंचायत अध्यक्ष गजेंद्र मीणा, मूलचंद शर्मा, अरविंद सिंह, चंद्रभान गुप्ता, गौरव समेत बड़ी संख्या में स्थानीय लोग मौजूद रहे।