फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: नई प्राचार्य का किया स्वागत

विज्ञापन
विज्ञापन
नोएडा। सेक्टर-39 स्थित राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में सोमवार को नई प्राचार्य प्रो.अनीता मिश्रा का स्वागत समारोह आयोजित किया गया। डॉ. मिश्रा ने कहा कि शिक्षा केवल ज्ञान प्राप्त करने का जरिया नहीं, व्यक्तित्व निर्माण और चारित्रिक विकास का भी महत्वपूर्ण आधार है। उन्होंने छात्र-छात्राओं से अनुशासन, परिश्रम और सत्यनिष्ठा को जीवन का मूल मंत्र बनाने का आह्वान किया। साथ ही उन्होंने युवाओं से राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाने की अपील की। इस मौके पर डॉ. अपर्णा गौतम समेत वरिष्ठ प्राध्यापक प्रो. दिनेश चंद, प्रो. मंजू शुक्ला, प्रो. शैली श्रीवास्तव आदि मौजूद रहे। वहीं, अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के मौके पर महिला प्रकोष्ठ और मिशन शक्ति के संयुक्त तत्वावधान में ऑनलाइन संगोष्ठी और निबंध प्रतियोगिता आयोजित की गई। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें