17jjrp05- झज्जर ब्राह्मण महासभा में डीघल-17 खाप के प्रधान सत्यनारायण शर्मा का स्वागत करते सदस्य
झज्जर। झज्जर ब्राह्मण महासभा में डीघल-17 खाप के प्रधान सत्यनारायण शर्मा का स्वागत किया गया। उनका झज्जर ब्राह्मण सभा के नए भवन के लिए 51 हजार रुपये की घोषणा के लिए धन्यवाद किया गया। महासभा के महासचिव पंडित संत सुरेहती ने बताया कि सत्यनारायण शर्मा ने सामाजिक कार्यों में हमेशा बढ़-चढ़कर भाग लेते हैं। महासभा के प्रधान राज देवरखाना ने भी उनका स्वागत किया। इस मौके पर कोषाध्यक्ष बालकिशन भदाना, धर्मवीर कार्यालय सचिव, वरिष्ठ उपप्रधान कुलदीप डावला, रवींद्र उपप्रधान, सुभाष किलोई, योगेश खेड़ी, दयानंद कबलाना, पंडित शिव नारायण शर्मा महराना, डॉ. जेएन शर्मा, डाॅ. दलबीर सिंह कौशिक, जयभगवान सिलानी, जगदीश, जयपाल, अजय सिलानी उपस्थित रहे।