फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: शिव भक्तों पर पुष्प वर्षा कर किया स्वागत

विज्ञापन
विज्ञापन
दादरी (संवाद)। सावन के पवित्र माह में कावड़ यात्रा को लेकर बादलपुर, दादरी, जारचा पुलिस ने कावड़ मार्गों पर फूल बरसाकर श्रद्धालुओं का स्वागत किया। पवित्र माह में कावड़ यात्रा को लेकर गाजियाबाद के लाल कुआं से लेकर दादरी तक जीटी रोड पर यातायात एक तरफ की सड़क पर वाहनों को सुचारू रूप से चलाया जा रहा है। जबकि एक तरफ की सड़क पूरी तरह से शिव भक्तों के लिए छोड़ी गई है। जिस पर से बम-बम भोले की गूंज के नारों के साथ कावड़ यात्रा को लेकर अपने गंतव्य पर पहुंच रहे हैं। बादलपुर पुलिस सीमा में प्रवेश करते ही कावड़ियों पर फूलों की वर्षा कर स्वागत कर रही है। वहीं दादरी पुलिस मार्ग की सुरक्षा को लेकर सजग है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें