नोएडा। नोएडा सेक्टर 44 स्थित महामाया बालिका इंटर कॉलेज की सत्र 2013-14 की छात्रा आयुषी ने 2024 में यूपीएससी पास कर विद्यालय परिवार, समाज और राष्ट्र का नाम रोशन किया। विद्यालय की उप प्रधानाचार्या डॉ छाया जैन ने आयुषी और उनके पति रोहतास बेनीवाल का विद्यालय की ओर से शनिवार को स्वागत किया। शिक्षिकाओं ने प्रतीक चिन्ह और पुष्पगुच्छ प्रदान किए, वहीं विद्यार्थियों ने स्वागत गीत से अभिनंदन किया। आयुषी ने अपनी सफलता की प्रेरक कहानी बच्चों के साथ साझा किया और कहा कि हमें प्रारंभ से ही लक्ष्य को चयनित कर पढ़ना प्रारंभ कर देना चाहिए। विद्यालय की उप प्रधानाचार्य डॉ. छाया जैन ने छात्राओं को आयुषी जैसा बनने के लिए प्रोत्साहित किया। ब्यूरो