फ़ोटो
नोएडा। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के राष्ट्रीय सचिव एवं उत्तर प्रदेश के सह प्रभारी संजीव आर्य के नोएडा आगमन पर सोमवार को कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने उनका भव्य स्वागत किया। नोएडा महानगर कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष एवं उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी पिछड़ा वर्ग विभाग की सलाहकार परिषद के सदस्य रामकुमार तंवर के नेतृत्व में सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने फूल-मालाओं और कांग्रेस के झंडों के साथ उनका अभिनंदन किया। इस दौरान रामकुमार तंवर ने कहा कि संजीव आर्य जमीनी और कर्मठ नेता हैं। उनके अनुभव से प्रदेश में कांग्रेस संगठन को मजबूती मिलेगी। इस मौके पर बड़ी संख्या में पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे। ब्यूरो