फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: ग्रेनो के साप्ताहिक बाजार शिफ्ट होंगे

विज्ञापन
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

ग्रेटर नोएडा। ग्रेटर नोएडा के साप्ताहिक बाजार दूसरी जगहों पर शिफ्ट किए जाएंगे। इसके लिए ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण योजना पर काम कर रहा है। इसे लेकर एक सर्वे भी कराया जाएगा। प्राधिकरण के अर्बन सर्विसेज विभाग को सीईओ एनजी रवि कुमार ने इस पर काम करने के लिए कहा है। अभी सेक्टर डेल्टा-1 में सोमवार और बृहस्पतिवार, गामा-1 में शनिवार और बीटा-2 में रविवार को साप्ताहिक बाजार लगता है। इसी तरह ग्रेनो वेस्ट में भी सोसाइटियों के बाहर साप्ताहिक और नियमित बाजार सड़कों पर ही लगते हैं। ज्यादा समस्या ग्रेनो वेस्ट इलाके में है। सीईओ ने बताया कि इन्हें व्यवस्थित किया जाएगा, ताकि जाम जैसी स्थितियों से लोगों को परेशानी न हो। इन्हें तय स्थान से आसपास ही शिफ्ट किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें