फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: वीकडे चैंपियंस की 67 रनों से जीत

विज्ञापन
विज्ञापन
नोएडा (संवाद)। सेक्टर-115 स्थित रणभूमि क्रिकेट मैदान पर खेले गए रणभूमि वीकडे सीजन-21 लीग मैच में वीकडे चैंपियंस ने शानदार प्रदर्शन करते हुए द लायंस क्लब को 67 रनों से हराया। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी वीकडे चैंपियंस की टीम ने निर्धारित 20 ओवर में 217 रन बनाए। गौरव गुप्ता ने 33 रनों की ताबड़तोड़ पारी खेली और मैच में 200 कैच पूरे करने का अहम माइलस्टोन भी छू लिया, जिसके लिए उन्हें मैन ऑफ द मैच चुना गया। जवाब में द लायंस क्लब की ओर से निर्मल ने 68 रनों की जुझारू पारी खेली, लेकिन टीम 20 ओवर में 150/7 ही बना सकी। मैच का संचालन अक्की सेठ और अमित अत्री ने अंपायर के रूप में किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें