फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: 46 लाख से बारात घर और खेल मैदान का होगा रिनोवेशन

विज्ञापन
विज्ञापन
ग्रेटर नोएडा। ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण चमरावली और बोड़ाकी गांवों में जर्जर बारात घर और खेल मैदान का रिनोवेशन कराएगा। इस पर करीब 46.10 लाख रुपये खर्च होंगे। वर्क सर्किल-6 के वरिष्ठ प्रबंधक सन्नी यादव ने बताया कि जल्द टेंडर प्रक्रिया पूरी कर काम शुरू कराया जाएगा। बारात घर की दीवारों की मरम्मत, रंग-रोगन, फर्श और शौचालयों का सुधार होगा। बिजली-पानी की व्यवस्था भी दुरुस्त की जाएगी। खेल मैदान का समतलीकरण, चारदीवारी और बैठने की व्यवस्था कराई जाएगी। अधिकारियों के अनुसार, इससे ग्रामीणों को सामाजिक कार्यक्रमों और युवाओं को खेल अभ्यास के लिए बेहतर सुविधाएं मिलेंगी। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें