फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: डीयू में आवेदन प्रक्रिया को लेकर आज से शुरू होगा वेबिनार

विज्ञापन
विज्ञापन
-दाखिला विभाग की ओर से सोमवार को होगी वेबिनार श्रृंखला की शुरुआत
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। दिल्ली विश्वविद्यालय (डीयू) में आवेदन प्रक्रिया को लेकर सोमवार से वेबिनार श्रृंखला का आयोजन किया जाएगा। यह वेबिनार स्नातक छात्रों के लिए विभिन्न कॉलेजों में प्रवेश लेने वालों के लिए आयोजित होगा। इसमें विद्यार्थियों की प्रवेश एवं आवेदन समेत अन्य समस्याओं का समाधान किया जाएगा।
विश्वविद्यालय ने प्रवेश प्रक्रिया के दौरान छात्रों की कठिनाइयों को कम करने व प्रश्नों के साथ मदद करने के लिए वेबिनार आयोजित करने का निर्णय लिया है। इसमें छात्रों के सामने आ रही परेशानी का हल भी बताया जाएगा। पहले दिन पंजीकरण प्रक्रिया, आवेदन प्रक्रिया व फॉर्म को भरने और जमा करने से जुड़े सवालों की जानकारी दी जाएगी। इसमें विषय के विशेषज्ञ भी शामिल होंगे। प्रवेश डीन प्रो. हनीत गांधी व प्रवेश के संयुक्त डीन डॉ. अमित पुंडीर छात्रों के सवालों के जवाब देंगे। यह वेबिनार दोपहर 12 बजे शुरु होगा। इन वेबिनार में कॉमन सीट एलोकेशन सिस्टम फॉर्म भरने, सही प्रमाण पत्र या दस्तावेज अपलोड करने, आरक्षण नीतियों और अन्य महत्वपूर्ण बातों से संबंधित प्रश्न शामिल होंगे, जिन्हें उम्मीदवारों को एक कार्यक्रम और एक कॉलेज का चयन करने से पहले ध्यान में रखना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


शैक्षणिक सत्र 2023-24 के लिए 78 स्नातक कार्यक्रम के लिए प्रवेश प्रक्रिया 14 जून, 2023 से शुरू हो गई है। डीयू के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि प्रवेश के विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्नों की उपलब्धता की पुष्टि की है। इसमें अलग-अलग दिन सभी छात्रों के लिए वेबिनार का आयोजन किया जाएग। इसमें एक दिन एसओएल, एनसीवेब तो किसी दिन पीडब्ल्यूडी व पीजी के कार्यक्रम के लिए वेबिनार आयोजित किया जाएगा। अधिकारी ने कहा कि प्रक्रिया के दौरान आवेदकों को सहायता प्रदान करने के लिए प्रवेश शाखा में हेल्प डेस्क सुविधाएं स्थापित की गई हैं। आवेदकों की मदद करने के लिए सभी प्रकार की जानकारी की व्यवस्था की है। यह वेबिनार द्विभाषीय मोड पर आयोजित होगा। इसमें छात्र विश्वविद्यालय के यूट्यूब चैनल से जुड़ सकते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें