यमुना सिटी (संवाद)।
रबूपुरा के रामोत्सव क्रिकेट स्टेडियम में चल रही जेपीएल के मैच सोमवार को मौसम खराब होने के कारण नहीं हो सके। क्षेत्र में सुबह से ही तेज हवाओं के साथ बारिश होने के कारण मुकाबले नहीं खेले जा सके। मैचों की शुरुआत दोपहर दो बजे से होनी थी, लेकिन बारिश के चलते खेल नहीं हो पाया। लीग में मुकाबले देखने के लिए क्रिकेट प्रेमियों को मैचों का इंतजार करना पड़ा। मौसम खराब होने के कारण खिलाड़ियों को भी मैदान पर खेलने का मौका नहीं मिल सका।