फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: मांगें पूरी न होने पर करेंगे आंदोलन

विज्ञापन
विज्ञापन
बिलासपुर (संवाद)। भारतीय किसान यूनियन (भानू) ने मांगें पूरी न होने पर आंदोलन की चेतावनी दी है। दनकौर स्थित कैंप कार्यालय पर हुई बैठक में प्रदेश अध्यक्ष ठाकुर योगेश प्रताप ने पांच अक्टूबर के कार्यक्रम की रणनीति तैयार की। उन्होंने बताया कि किसान जैविक फसलों की खरीद के लिए मंडियों में सरकारी दुकानें खोलने, समान कानून, निशुल्क शिक्षा-स्वास्थ्य समेत अन्य मांगें उठा रहे हैं। स्थानीय स्तर पर 10 प्रतिशत आवासीय प्लॉट, बढ़ा हुआ सर्किल रेट, 64.7 प्रतिशत अतिरिक्त मुआवजा और बैकलीज निस्तारण की मांग भी शामिल है। उन्होंने कहा कि किसान स्थानीय सांसद महेश शर्मा के कार्यालय पहुंचेंगे। समाधान न होने पर प्रधानमंत्री आवास तक कूच करने की चेतावनी दी गई है। बैठक में पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें