समालखा। गुरुद्वारा कमेटी प्रधान जगतार सिंह बिल्ला ने तख्त हजूर साहिब नांदड़ साहिब बोर्ड की बहाली को सिख समाज की बड़ी विजय बताया। प्रेस वार्ता के माध्यम से उन्होंने बताया कि महाराष्ट्र में लंबी कानूनी लड़ाई के बाद तख्त हजूर साहिब का प्रबंधक बोर्ड बहाल हुआ है। बिल्ला ने बताया कि सरकार ने प्रबंधक बोर्ड में दखल-अंदाजी करते हुए वहां प्रशासक नियुक्त कर दिया था। जिसके बाद वहां की सिख संगत ने अदालत में चुनौती देकर अपना विरोध जताया था। मामले की सुनवाई करते हुए अदालत ने अब अपना फैसला सिख संगत के हक में सुनाया। उन्होंने कहा कि तख्त साहिबान के प्रबंध में दखल देने का अधिकार किसी के पास नहीं है। गुरुद्वारा साहिबान की सेवा संभाल केवल सिख ही कर सकते है। संवाद