फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: तिलपता और दादरी में फिर होगा जलभराव

विज्ञापन
विज्ञापन
ग्रेटर नोएडा (संवाद)। बरसात में फिर से तिलपता और दादरी में जलभराव से यातायात बाधित होने के आशंका है। इन स्थानों पर जलभराव से निकासी की कोई व्यवस्था नहीं की गई है। दो दिन पहले हुई बारिश के बाद यहां जलभराव हो गया था। स्िाानि होने से पैदल निकलना भी मुश्किल रहता है। सड़क पर ऊंचा नीचे होने पर वाहनों को काफी दिक्कतें होगी। नगर पालिका ने पानी निकासी के लिए इस बार नालों की सफाई नहीं कराई है। नगर पालिका परिषद की अधिशासी अधिकारी शालिनी गुप्ता का कहना है कि रेलवे रोड पर सड़क और नाले का निर्माण चल रहा है। पानी निकासी कराने की जिम्मेदारी ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के ठेकेदार की है। इसको लेकर कई बार प्राधिकरण के अधिकारियों को लिखा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें