फोटो
- खेरली हाफिजपुर में गड्ढों से राहगीर परेशान
संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। कासना-सिकंदराबाद मुख्य मार्ग पर खेरली हाफिजपुर के पास सड़क पर जलभराव से लोगों की परेशानी बढ़ गई है। लगातार पानी भरे रहने से सड़क जगह-जगह टूट गई है और गहरे गड्ढे बन गए हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि कई बार शिकायत करने के बावजूद समस्या का समाधान नहीं कराया गया। निवासी प्रवीण जैन, महेश भाटी और देवेंद्र शर्मा ने बताया कि सड़क किनारे बना नाला बंद होने के कारण पानी मुख्य मार्ग पर भर जाता है। इससे सड़क तेजी से खराब हो रही है। लोगों का कहना है कि गड्ढों की वजह से आए दिन बाइक सवार और पैदल राहगीर गिरकर घायल हो रहे हैं। यह मार्ग नोएडा, बुलंदशहर समेत कई जिलों को जोड़ता है, जहां दिन-रात भारी वाहनों का आवागमन रहता है।