बिलासपुर में सड़क पर पानी भरा होने से आमजन परेशान हो रहे हैं।
फोटो-
बिलासपुर (संवाद)। सिकंदराबाद रोड से गांव गढ़ी आजमपुर समेत कई गांवों को जाने वाले रास्ते पर जलभराव से ग्रामीण परेशान हैं। ग्रामीण रणवीर भाटी, विजय, सुनील, दर्शन और महेश भाटी ने बताया कि खेरली हाफीजपुर से जाने वाले इस रास्ते पर अतिक्रमण के कारण आवागमन प्रभावित है। करीब 20 फुट चौड़े रास्ते पर मकानों के आगे रैंप और सीढ़ियां बना दी गई हैं। इससे आमने-सामने से वाहन निकलना मुश्किल होता है। जल निकासी की उचित व्यवस्था नहीं होने से बिना बारिश भी सड़क पर पानी भरा रहता है। पैदल निकलना भी मुश्किल हो जाता है। ग्रामीणों ने बताया कि कई बार ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण से शिकायत की गई, लेकिन अब तक समस्या का समाधान नहीं हुआ।