सुपरटेक इकोविलेज-1 के गेट नंबर 3 के पास जलभराव से बढ़ी मुश्किलें
ग्रेटर नोएडा (संवाद)। सुपरटेक इकोविलेज-1 के गेट नंबर 3 के पास सड़क किनारे जलभराव और गंदगी से स्थानीय लोगों की परेशानी बढ़ गई है। सड़क के किनारे जमा पानी के कारण पैदल चलने वालें और वाहन चालकों को आने-जाने में दिक्कत हो रही है। स्थानीय लोगों का कहना है कि पानी भरे रहने से सड़क रात के समय पर सही से हीं दिखती है, जिससे दुर्घटना का खतरा भी बना रहता है। स्थानीय निवासी हेमंत कुमार ने बताया कि गेट नंबर 3 के आसपास लंबे समय से जलभराव की स्थिति बनी हुई है। वाहन चालकों को आशंका रहती है कि पानी में छिपे गड्ढों के कारण उनका वाहन असंतुलित हो सकता है और दुर्घटना हो सकती है। निवासियों का कहना है कि क्षेत्र में जल निकासी और नियमित सफाई की व्यवस्था बेहतर किए जाने की आवश्यकता है।