ग्रेटर नोएडा के सेक्टर ईटा दो स्थित मिग्सन विलासा सोसाइटी के बेसमेंट में भरा बारिश का पानी ।
फोटो-
ग्रेटर नोएडा (संवाद)। ग्रेनो ईस्ट के ईटा-2 स्थित मिगसन विलासा सोसाइटी की बेसमेंट पार्किंग में बारिश का पानी भरने से निवासियों की परेशानी बढ़ गई है। पानी की निकासी की पर्याप्त व्यवस्था नहीं होने के कारण बेसमेंट में गंदा पानी जमा है। एओए महासचिव मुकुल गंभीर ने ग्रेनो प्राधिकरण और बिल्डर से तत्काल कार्रवाई की मांग की है। उन्होंने बताया कि बेसमेंट में लंबे समय से पानी जमा है और सफाई भी नहीं हुई है। बारिश के पानी में सीवेज और एसटीपी का गंदा पानी मिलने से बीमारी फैलने का खतरा बढ़ गया है। उन्होंने जल्द जल निकासी और सफाई कराने की मांग की है।