फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: ज्यू-3 सी-ब्लॉक में टूटी नालियों से जलभराव

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो
विज्ञापन

ग्रेटर नोएडा (संवाद)। सेक्टर ज्यू-3 के सी-ब्लॉक में टूटी और क्षतिग्रस्त नालियों से निवासी परेशान हैं। मरम्मत नहीं होने के कारण गंदा पानी सड़कों और घरों के सामने जमा हो रहा है। इससे गंदगी और दुर्गंध फैलने के साथ मच्छरों का प्रकोप बढ़ रहा है। डेंगू और मलेरिया जैसी बीमारियों का खतरा भी बना हुआ है। आरडब्ल्यूए सी-ब्लॉक के संरक्षक कर्मवीर सिंह भाटी ने बताया कि दीपावली से पहले भी प्राधिकरण अधिकारियों को कई बार शिकायत दी गई थी, लेकिन समस्या का समाधान नहीं हुआ। जलभराव से बुजुर्गों और बच्चों को आवागमन में परेशानी हो रही है। उन्होंने प्राधिकरण के सीईओ एनजी रवि कुमार को पत्र भेजकर नालियों की तत्काल मरम्मत और सफाई कराने की मांग की है। साथ ही जनस्वास्थ्य और सुरक्षा को देखते हुए काम प्राथमिकता से कराने की अपील की है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें