ग्रेटर नोएडा (संवाद)। ग्रेनो वेस्ट स्थित निराला एस्टेट सोसाइटी के बेसमेंट में जगह-जगह पानी जमा होने से निवासियों को परेशानी हो रही है। जलभराव के कारण लोगों को वाहनों तक पहुंचने और उन्हें निकालने में दिक्कत हो रही है। इससे बेसमेंट में आवाजाही भी प्रभावित है। निवासी शशि भूषण ने बताया कि बेसमेंट में कई जगह लंबे समय से पानी जमा है। लोगों को पानी से होकर वाहनों तक पहुंचना पड़ता है। समस्या को लेकर सोसाइटी प्रबंधन को कई बार ईमेल के माध्यम से जानकारी दी गई है, लेकिन समाधान नहीं हुआ। जलभराव के कारण वाहनों और सामान के खराब होने की आशंका बनी हुई है। निवासियों ने जल्द पानी की निकासी कराने की मांग की है।