फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: सूरजपुर-लखनावली रोड की गली में जलभराव, लोग परेशान

विज्ञापन
ग्रेटर नोएडा के सूरजपुर, लखनावली रोड की गली में गंदगी और जलभराव।स्रोत निवासी
विज्ञापन
- कीचड़ और गंदे पानी से आवागमन मुश्किल, अधूरा पड़ा निकासी का काम दुकानदारों का कारोबार प्रभावित
विज्ञापन

फोटो-
ग्रेटर नोएडा (संवाद)। सूरजपुर-लखनावली रोड की एक गली में जलभराव, गंदगी और कीचड़ से स्थानीय लोग परेशान हैं। करीब 50 मीटर लंबी इस गली से रोजाना हजारों लोग गुजरते हैं। रास्ते पर गंदा पानी जमा होने और कचरा फैले रहने से आवागमन मुश्किल हो गया है। नौकरीपेशा लोगों, स्कूली बच्चों और बुजुर्गों को सबसे ज्यादा परेशानी उठानी पड़ रही है। स्थानीय लोगों के अनुसार, कुछ दिन पहले पानी निकासी के लिए काम शुरू कराया गया था, लेकिन पूरा होने से पहले ही बंद कर दिया गया। घनी आबादी के बीच जलभराव के कारण बदबू फैल रही है। लोगों को गंदे पानी और कीचड़ के बीच से होकर गुजरना पड़ता है। निवासी सलीम ने बताया कि गली की खराब हालत से दुकानदारों और ग्राहकों को परेशानी हो रही है। गंदगी के कारण ग्राहक दुकानों तक आने से कतराते हैं, जिससे कारोबार प्रभावित हो रहा है। मोबिन सैफी ने बताया कि इस रास्ते से बड़ी संख्या में लोग और स्कूली बच्चे गुजरते हैं। कई बार शिकायत के बावजूद समस्या का समाधान नहीं हुआ। लोगों ने अधूरा काम जल्द पूरा कराने और पानी निकासी की स्थायी व्यवस्था करने की मांग की है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें