- पानी की मोटर खराब होने से सप्लाई प्रभावित, रोजमर्रा के काम में दिक्कत झेल रहे लोग
संवाद न्यूज एजेंसी
ग्रेटर नोएडा। सेक्टर डेल्टा-2 में पिछले चार दिन से पानी की सप्लाई प्रभावित है। पानी की मोटर खराब होने के कारण घरों तक पर्याप्त पानी नहीं पहुंच रहा है। लगातार पानी की समस्या से स्थानीय लोगों को रोजमर्रा के काम करने में परेशानी हो रही है। निवासियों का कहना है कि सुबह और शाम पानी की जरूरत अधिक होती है, लेकिन सप्लाई नहीं होने से दिक्कत बढ़ गई है। लोगों ने मोटर जल्द ठीक कराकर पानी की आपूर्ति सामान्य कराने की मांग की है।
निवासियों की बात-
चार दिन से पानी की समस्या है। घर के रोजमर्रा के काम प्रभावित हो रहे हैं। मोटर जल्द ठीक होने की उम्मीद है। -बॉबी भाटी
पानी नहीं आने से सबसे ज्यादा परेशानी सुबह के समय होती है। जरूरी काम करने में दिक्कत आ रही है। -मुकेश सोलंकी
मोटर खराब होने की वजह से पानी नहीं आ रहा है। इसे जल्द ठीक कराया जाना चाहिए। -बृजमोहन शर्मा
चार दिन से पानी की परेशानी बनी हुई है। सप्लाई ठीक होने से लोगों को काफी राहत मिलेगी। -आलोक नागर
बॉबी भाटी
बॉबी भाटी
बॉबी भाटी