निवासियों ने बताया कि टावर-9 के नीचे दुर्गा पूजा महोत्सव का पंडाल लगाया गया है। कार्यक्रम के आयोजन की एनओसी दमकल विभाग से भी मांगी थी। मंगलवार को दमकल विभाग की टीम जांच करने पहुंची थी। टीम ने जांच करने के लिए टावर-9 के फायर सिस्टम को चालू कराया था। सिस्टम चालू होने के बाद कुछ फ्लैटों के स्प्रिंक्लर में भी चला गया।
आरोप है कि फर्स्ट, 4 और 9 फ्लोर पर तीन फ्लैटों में स्प्रिंक्लर नहीं है। दीवार में जिस जगह स्प्रिंक्लर लगने है। वहां से अचानक पानी निकलना शुरू हो गया। चौथी मंजिल पर रहने वाली महिला रत्ना सिंह ने बताया कि कमरे में उसने ऑफिस बनाया हुआ है। लैपटॉप, कंप्यूटर समेत अन्य इलेक्ट्रॉनिक सामान रखा हुआ था। पानी गिरने से पूरा सामान भीग कर खराब हो गया।
आरोप है कि बिल्डर ने स्प्रिंक्लर नहीं लगाए गए है। घटना के दो दिन बाद भी कोई कार्रवाई नहीं की है। सोसाइटी के टावर 29 में उसका फ्लैट है। 12 साल से बिल्डर ने अभी तक कब्जा नहीं दिया है। मजबूरी में किराए पर रहना पड़ रहा है। आरोप लगाया कि जांच करने की पूर्व में सूचना दी जानी चाहिए थी। अन्य दोनों फ्लैटों में भी काफी नुकसान हुआ है।