फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: सुपरटेक इकोविलेज-2 सोसाइटी में पानी की किल्लत

विज्ञापन
विज्ञापन
ग्रेटर नोएडा। ग्रेटर नोएडा वेस्ट स्थित सुपरटेक इकोविलेज-2 सोसाइटी में पानी की किल्लत निवासियों पर भारी पड़ रही है। निवासियों ने बताया कि हालात ऐसे हैं कि घर के एक हिस्से में पानी आता है तो दूसरे हिस्से में आपूर्ति ठप रहती है। कभी रसोई में पानी नहीं मिलता तो कभी बाथरूम में किल्लत हो जाती है। समस्या दूर करने के लिए टैंकर मंगाने पड़ रहे हैं, लेकिन इसके बावजूद स्थायी राहत नहीं मिल रही है। सोसाइटी के निवासी अभिषेक ने बताया कि अलग-अलग टावरों में बार-बार पानी की आपूर्ति प्रभावित होती है। इसका सबसे ज्यादा असर सुबह के समय पड़ता है, जब लोगों को कार्यालय जाना होता है और बच्चों को स्कूल के लिए तैयार करना होता है। पानी की उपलब्धता का समय तय नहीं होने से लोगों को अपनी दिनचर्या में बदलाव करना पड़ता है। निवासी मनोज ने बताया कि कुछ दिन पहले भी पानी की कमी दूर करने के लिए टैंकर मंगाने पड़े थे। इसके बाद भी समस्या बनी हुई है। जिन टावरों में ज्यादा परेशानी होती है, वहां जरूरत पड़ने पर टैंकरों का सहारा लेना पड़ता है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें