फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: पांच दिन से पानी की किल्लत, ईकोविलेज-2 के निवासी परेशान

विज्ञापन
ग्रेनो वेस्ट स्थित सुपरटेक इकोविलेज-2 सोसाइटी में पानी की समस्या के चलते मेंटेनेंस टीम की ओर से
विज्ञापन
फोटो-
विज्ञापन

- चार से पांच टावरों में आपूर्ति ठप, टैंकरों से भी नहीं मिल रही पूरी राहत
ग्रेटर नोएडा (संवाद)। ग्रेनो वेस्ट स्थित सुपरटेक ईकोविलेज-2 सोसाइटी के चार से पांच टावरों में पिछले पांच दिन से पानी की आपूर्ति प्रभावित है। कुछ टावरों में पानी आ रहा है, जबकि प्रभावित टावरों के निवासी रोजमर्रा की जरूरतों को पूरा करने के लिए परेशान हैं। निवासी संजीव पटेल ने बताया कि पानी की समस्या को दूर करने के लिए मेंटेनेंस टीम की ओर से चार से पांच टैंकर भी बुलाए गए हैं। इसके बावजूद प्रभावित टावरों में रहने वाले लोगों को पर्याप्त पानी नहीं मिल पा रहा है। उन्होंने बताया कि कुछ टावरों में आपूर्ति सामान्य होने से वहां स्थिति ठीक है, लेकिन अन्य टावरों के निवासियों को परेशानी उठानी पड़ रही है। पांच दिन से समस्या बनी रहने के कारण प्रभावित टावरों के लोगों की दिनचर्या पर असर पड़ रहा है। निवासी जल्द से जल्द नियमित जलापूर्ति बहाल होने की उम्मीद कर रहे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें