फोटो
ग्रेटर नोएडा। ग्रेटर नोएडा वेस्ट स्थित सेक्टर तीन में शनिवार को ब्लॉक डी के पास पानी की पाइप लाइन फटने से कई लीटर पानी बर्बाद हो गया। पानी का प्रेशर तेज होने की वजह से पूरी सड़क पर पानी भर गया। आरोप है कि वर्षों से पानी की पाइप लाइन डालने के लिए ग्रेनो प्राधिकरण से मांग की जा रही है, लेकिन कोई ध्यान नहीं देता। सेक्टर के सभी ब्लॉकों में पड़ी वर्षों पुरानी पाइप लाइन जर्जर हो चुकी हैं। ब्यूरो