फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बारिश से जिले में जलभराव

विज्ञापन
विज्ञापन
बारिश से जिले में जलभराव
विज्ञापन

नूंह। जिला प्रशासन ने भले ही नूंह कस्बे में नालों की सफाई पर लाखों रुपये खर्च किए हो, लेकिन हालात ये हैं कि शुक्रवार दोपहर बाद हुई बारिश से कस्बे में भारी जलभराव हो गया। मार्केट में जहां रास्ते में एक से डेढ फुट पानी जमा हो गया तो वहीं बाहर के रोड की स्थिति भी तालाब जैसी बन गई। जल भराव के बीच फंसे लोगों ने इसके लिए प्रशासन को जिम्मेदार ठहराया। मानसून से पहले प्रदेश सरकार ने सभी जिलों के नालों की सफाई के निर्देश दिए थे। मामले को अमली जामा पहनाते हुए नूंह कस्बे में एनएच 248ए से लगते नाले के अलावा होडल रोड, पली रोड, तावडू रोड तथा गऊशाला रोड के नालों की सफाई जनस्वास्थ्य विभाग द्वारा की गई थी, जिन पर विभाग द्वारा 4 लाख 89 हजार रुपये खर्च किए गए थे। इसके अलावा नूंह नगरपालिका द्वारा शहर के भीतरी इलाकों में नालियों की सफाई का कार्य किया गया था। यह कार्य लगभग पंद्रह दिन तक किया गया था। लेकिन लोगों ने आरोप लगाया कि एक दिन भी इसका फायदा लोगों को नहीं मिला। शुक्रवार को हुई बारिश ने शहर को जलमग्न कर दिया। शहर की मुख्य बाजार में लोगों की दुकानों तक में पानी घुस गया। वहीं रोड पर पानी भरने के कारण लोगों को वहां से निकलने में भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। वहीं तावडू रोड पर भी जलभराव होने से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। ऐसे मेें लोगों ने प्रशासन से मांग की इस समस्या पर जल्द ध्यान दिया जाए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें