फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: ओखला झील का पानी प्लांट से साफ होगा

विज्ञापन
विज्ञापन
नोएडा। दिल्ली-नोएडा के बीच कालिंदीकुंज के पास स्थित यूपी सिंचाई विभाग की ओखला झील का पानी अब साफ़ होगा। प्रदेश के जल शक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने रविवार को ओखला सिंचाई बैराज पर स्थापित किए गए पानी साफ करने के प्लांट का उद्घाटन किया। इसके साथ ही सिंचाई विभाग के परिसर में एक नक्षत्र वाटिका भी स्थापित की गई है। मंत्री स्वतंत्र देव सिंह और विभाग के अधिकारियों ने इस वाटिका में अलग-अलग नक्षत्रों के प्रतीक 27 प्रजातियों के पौधे लगाए। मंत्री ने कहा कि इस संयंत्र का मुख्य उद्देश्य झील के जल का प्रभावी शोधन और शुद्धिकरण सुनिश्चित करना है। इसके संचालन से झील के पानी की गुणवत्ता में सुधार आएगा। यह जल संसाधनों के बेहतर प्रबंधन तथा पर्यावरणीय संतुलन बनाए रखने में भी सहायता करेगा। मुख्य अभियंता (सज्जा एवं सामग्री प्रबंधन) उपेन्द्र सिंह और मुख्य अभियंता, यमुना संगठन दिनेश सिंह भी उपस्थित थे। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें