फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: हिंडन के निचले इलाकों में घुसा पानी

विज्ञापन
विज्ञापन
नोएडा। हिंडन नदी में भी जलस्तर बढ़ने से चोटपुर, छिजारसी समेत आसपास के इलाकों में घरों में पानी भर गया है। हालत बिगड़ते देख कई लोग घर खाली करके रिश्तेदारों और परिचितों के यहां पहुंच गए हैं। स्थानीय लोगों ने कहा कि सुबह से ही नदी का जलस्तर तेजी से बढ़ रहा है। दोपहर तक पानी कई घरों के अंदर तक पानी घुस गया। ग्रामीणों ने बताया कि दो दिनों से प्रशासन की टीमें आ रही हैं। वहीं, जिला प्रशासन ने यमुना के किनारे बसे गांव असगरपुर, रामपुर खादर और सारागढ़ी में अस्थायी रूप से बनी झोपड़ियों में रह रहे लोगों से पहले ही प्रशासन ने खाली करा दिया है। सिटी मजिस्ट्रेट विवेक भदौरिया ने बताया कि बढ़ते जलस्तर को देखते हुए पहले ही जगह को खाली करा लिया गया है। स्थिति पर नजर रखी जा रही है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें