यमुना सिटी (संवाद)। जेवर के मुकीमपुर सिवारा गांव में नाली की उचित व्यवस्था नहीं होने से सड़क पर पानी भर रहा है। इससे ग्रामीणों और राहगीरों को आवागमन में परेशानी हो रही है। सड़क पर पानी जमा होने से राहगीर फिसलकर गिर रहे हैं। ग्रामीणों का कहना है कि सड़क के दोनों ओर नालियां बनने से जलभराव की समस्या दूर हो सकती है। उन्होंने संबंधित अधिकारियों से नाली निर्माण कराने की मांग की है।