फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: 26 को किले पर ध्वज फहराने की चेतावनी

Sun, 19 Jan 2025 12:36 AM IST
नोएडा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नोएडा
विज्ञापन
विज्ञापन
जलालाबाद (शामली)। जलालाबाद के ऐतिहासिक किले पर करणी सेना ने 26 जनवरी को तिरंगा फहराने की चेतावनी दी है। वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद प्रशासन में खलबली मच गई है। जलालाबाद के ऐतिहासिक किले के मामले में कुछ समय पूर्व मनहार खेड़ा दुर्ग कल्याण समीति के पदाधिकारियों ने जिला मुख्यालय पर प्रदर्शन कर किला को पुरातत्व विभाग को सौंपने और किला के संरक्षण और राष्ट्रीय संपत्ति घोषित करने की मांग की थी। उनका दावा है कि किला हिंदुओं का है। फिलहाल किले में रालोद विधायक अशरफ अली अपने परिवार के साथ रह रहे हैं और वह इसे अपना पुश्तैनी किला बता रहे हैं। अब करणी सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष शेखर चौहान ने एक वीडियो जारी किया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें