ग्रेटर नोएडा। ग्रेनो वेस्ट स्थित महागुन मंत्रा-1 के निवासियों ने शनिवार को प्रबंधन के साथ बैठक कर रजिस्ट्री न होने पर धरना-प्रदर्शन की चेतावनी दी। निवासियों का कहना है कि बिल्डर प्राधिकरण का पैसा नहीं चुका रहा है जिसके कारण यहां के तीन टावरों की रजिस्ट्री नहीं हो पा रही है। निवासियों का कहना है कि फ्लैट की कीमत सहित रजिस्ट्री के लिए स्टाम्प शुल्क का भी भुगतान तीन साल पहले कर दिया लेकिन बिल्डर प्राधिकरण का भुगतान नहीं कर रहा है। इस मौके पर जेपी पांडेय, देवेंद्र जाखड़, राजेश कुमार, सुमन कुमार झा, विकास कुमार सिंह, मोहित चोपड़ा, हेमंत राठी, आरके मौर्या आदि मौजूद रहे। ब्यूरो