नई दिल्ली। एमसीडी के 12 वार्डों में होने वाले उपचुनाव में आप ने प्रचार अभियान शुरू कर दिया है। वार्ड 120 द्वारका-बी में आप उम्मीदवार राजबाला सहरावत के समर्थन में आयोजित सभा में पार्टी के प्रदेश संयोजक सौरभ भारद्वाज ने भाजपा सरकार पर देहात क्षेत्रों और कच्ची कॉलोनियों में दबाव और दुरुपयोग की राजनीति करने का आरोप लगाया। भारद्वाज ने पोचनपुर गांव में कहा कि दिल्लीवासियों ने भाजपा को समस्याओं का समाधान होने की उम्मीद के साथ सत्ता सौंपी थी लेकिन स्थिति उलटी हो गई। अवैध निर्माण की शिकायतें भी भाजपा से जुड़े लोग ही करते हैं और उसी आधार पर बुलडोजर भेजे जाते हैं। केंद्र, राज्य और एमसीडी में भाजपा सरकार के होने के बावजूद सफाई व्यवस्था व सीवर समस्याओं का समाधान नहीं हुआ। ब्यूरो