फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: ठगी करने वाला वांछित गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
ठगी करने वाला वांछित गिरफ्तार
विज्ञापन

नोएडा। इंटरनेशनल पुलिस एंड क्राइम इन्वेस्टिगेशन के नाम से पुलिस का फर्जी दफ्तर खोलकर ठगी करने वाले एक फरार आरोपी को कोतवाली फेज-3 पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पहले इस मामले में छह आरोपियों की गिरफ्तारी हो चुकी है। कोतवाली फेज-3 पुलिस ने 10 अगस्त 2025 को सेक्टर 70 स्थित एक कार्यालय में जांच की थी। इस दौरान छह आरोपियों को गिरफ्तार किया गया था। पुलिस ने बताया कि आरोपियों ने धोखाधड़ी के उद्देश्य से सरकारी अधिकारियों और पुलिस की झूठी पहचान का इस्तेमाल कर एजेंसी बनाई थी। इसके माध्यम से ठगी की जाती थी। डीसीपी सेंट्रल नोएडा शक्ति मोहन अवस्थी का कहना है कि पुलिस ने वांछित आरोपी अनिल कुमार मौर्य को गढ़ी गोलचक्कर के पास से गिरफ्तार किया गया है। इसके पास से दो डीड, एक पासपोर्ट, इंटरनेशनल पुलिस एंड क्राइम इन्वेस्टीगेशन ब्यूरो के लिफाफे मिले हैं। ब्यूरो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें