ग्रेटर नोएडा। सूरजपुर कोतवाली पुलिस ने शुक्रवार को गैंगस्टर एक्ट में वांछित आरोपी को रेलवे ब्रिज के पास से गिरफ्तार किया है। उसकी पहचान गाजियाबाद के फिरोज खान (35) के रूप में हुई है। उसके पास से तमंचा व कारतूस बरामद हुए हैं। कोतवाली प्रभारी विनोद कुमार ने बताया कि आरोपी के खिलाफ थाना सूरजपुर में गैंगस्टर एक्ट में प्राथमिकी दर्ज है। ब्यूरो