नोएडा। सेक्टर-73 स्थित ईस्ट एवेन्यू वेलफेयर सोसाइटी निवासी पांच महीने से एओए चुनाव की मांग कर रहे हैं। डिप्टी रजिस्ट्रार के आदेश के बाद भी चुनाव प्रक्रिया में देरी से लोगों में नाराजगी बढ़ रही है। निवासियों का कहना है कि चुनाव प्रक्रिया को शीघ्र पूर्ण कराने के लिए जिला प्रशासन, डीएम और रजिस्ट्रार की ओर से नियुक्त निर्वाचन अधिकारियों के लगातार संपर्क में हैं। सभी निवासियों की मांग है कि जल्द से जल्द निष्पक्ष एवं पारदर्शी चुनाव कराए जाएं। ब्यूरो