दिव्यांगों को साईकिल देते संस्था के पदाधिकारी।
- फोटो : Mewat
वफा ट्रस्ट ने दिव्यांगों को बांटी ट्राई साइकिल
पिनगवां। फिरोजपुर झिरका खंड के गांव इब्राहिम बास टोडी मदरसा के अध्यक्ष मुफ्ती मोहम्मद मुबारक और वफा एजुकेशनल एंड चेरिटेबल ट्रस्ट की ओर से बृहस्पतिवार को दिव्यांगों को ट्राई साइकिल बांटी। इसके अलावा करीब 325 लोगो को राशन किट भी वितरित की गई। ट्रस्ट के अध्यक्ष मौलाना शाकिर वफा ने बताया कि ट्रस्ट द्वारा हरियाणा राजस्थान के दिव्यांगों को 30 ट्राई साइकिल वितरित की गई, जबकि पहले भी 20 साइकिलें जरूरतमंदों को दी गई हैं। लॉकडाउन के दौरान भी उनके ट्रस्ट ने करीब 325 लोगों को राशन किट वितरण की थी। वफा ट्रस्ट ने पीने के पानी की परेशानी को दूर करने के लिए बहुत से गांवों में बोरवेल कराएं हैं। इस मौके पर डॉ. सोहराब आलम, मौलाना शाकिर वफा गुलालता, मुफ्ती मुबारक गुलालता, मौलाना जफरुद्दीन कासमी मुफ्ती अब्दुल वहीद मौलाना साबिर और शबनम बानो आदि मौजूद रहे।