ग्रेटर नोएडा। ग्रेटर नोएडा वेस्ट स्थित 14वें एवेन्यू में कुत्तों को मारने पर निवासियों ने विरोध जताया। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें निवासी सुरक्षाकर्मी से को मारने का कारण निवासी सुरक्षाकर्मी से कुत्ते को मारने का कारण पूछ रहे हैं। वहीं, सुरक्षाकर्मी ने बताया कि ऊपर से कुत्तों को भगाने के आदेश मिले हैं, केवल उसका पालन किया जा रहा है। निवासियों का कहना है कि ऐसे आदेश देने वालों पर कार्रवाई होनी चाहिए। ब्यूरो