फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: 23 अक्तूबर को मतदान, 29 को अधिसूचना

विज्ञापन
विज्ञापन
- जिले में आदर्श आचार संहिता तत्काल प्रभाव से लागू
विज्ञापन

ग्रेटर नोएडा। भारत निर्वाचन आयोग ने उत्तर प्रदेश विधान परिषद मेरठ खंड स्नातक एवं शिक्षक निर्वाचन क्षेत्रों के द्विवार्षिक चुनाव 2026 का कार्यक्रम जारी कर दिया है। इसके साथ ही जनपद गौतमबुद्धनगर में आदर्श आचार संहिता तत्काल प्रभाव से लागू हो गई है। निर्वाचन की अधिसूचना 29 सितंबर 2026 को जारी होगी। जिला निर्वाचन अधिकारी मेधा रूपम ने बताया कि निर्वाचन की अधिसूचना 29 सितंबर 2026 को जारी होगी। नामांकन करने की अंतिम तिथि 06 अक्तूबर है। नामांकन पत्रों की जांच 07 अक्तूबर को होगी, जबकि नाम वापसी का 09 अक्तूबर तक हो सकता है। मतदान 23 अक्तूबर को सुबह 8 बजे से शाम 4 बजे तक होगा। मतगणना 27 अक्तूबर 2026 को होगी। पूरी निर्वाचन प्रक्रिया 31 अक्तूबर 2026 तक संपन्न कर ली जाएगी। जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि आदर्श आचार संहिता का शत-प्रतिशत अनुपालन सुनिश्चित किया जाएगा। ब्यूरो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें