फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: पांच मई को जेवर में मतदान

विज्ञापन
विज्ञापन
यमुना सिटी। जेवर नगर पंचायत के वार्ड-12 के सदस्य पद के लिए होने वाले उपचुनाव की तिथि जारी कर दी गई है। मतदान पांच मई को होगा। जिला निर्वाचन अधिकारी मेधा रूपम ने पूरी निष्पक्षता के साथ चुनावी प्रक्रिया पूरी कराने के निर्देश दिए हैं। उप निर्वाचन के लिए 10 से 16 अप्रैल तक नामांकन पत्रों का वितरण किया जाएगा। 18 अप्रैल को नामांकन पत्रों की जांच की जाएगी। 20 अप्रैल तक नामांकन वापस लिया जा सकेगा। 21 अप्रैल को चुनाव चिह्नों का आवंटन किया जाएगा। पांच मई को सुबह 7 से शाम 5 बजे तक मतदान होगा और 7 मई को मतगणना के बाद विजेता की घोषणा होगी। उप निर्वाचन के लिए सार्वजनिक सूचना 10 अप्रैल को निर्गत की जाएगी। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें