फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: जेवर में मतदाता सूची पुनरीक्षण अभियान में आई तेजी

विज्ञापन
विज्ञापन
यमुना सिटी (संवाद)। जेवर में चल रहे मतदाता सूची के गहन पुनरीक्षण अभियान में तेजी आई है। अभियान के तहत 75 फीसदी गढ़ना प्रपत्रों का काम पूरा कर लिया गया है। बचे हुए शेष फॉर्मों की प्रक्रिया पूरी करने के लिए बूथ स्तर अधिकारियों (बीएलओ) ने अपनी रफ्तार बढ़ा दी है, ताकि निर्धारित समय सीमा के भीतर पूरा लक्ष्य हासिल किया जा सके। अभियान के दौरान अठारह वर्ष के नए युवाओं, महिलाओं और स्थानांतरण के कारण बदले पते वाले मतदाताओं पर विशेष फोकस किया जा रहा है। बीएलओ लगातार फील्ड में सक्रिय हैं। घर-घर पहुंचकर बीएलओ मतदाता विवरण की जांच, संशोधन और नए मतदाताओं के फॉर्म भरवा रहे हैं। अधिकारियों का कहना है कि कोई भी पात्र मतदाता सूची से छूट न जाए, इसके लिए अतिरिक्त विशेष कैंप लगाए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें