फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: डायट में मतदाता जागरूकता कार्यक्रम हुए

विज्ञापन
विज्ञापन
ग्रेटर नोएडा। डायट में 16वें राष्ट्रीय मतदाता दिवस के उपलक्ष्य में जागरूकता कार्यक्रम हुए। इस वर्ष राष्ट्रीय मतदाता दिवस की थीम माय इंडिया, माय वोट है। प्राचार्य राज सिंह यादव ने बताया कि रैली के दौरान मतदाताओं को जागरूक किया गया। सभी प्रशिक्षुओं और संकाय सदस्यों ने मतदाता जागरूकता शपथ ली। डीएलएड बैच 2024 के प्रशिक्षुओं ने मत का महत्व बताया। उन्होंने कहा कि मत देना हमारा अधिकार, हमें आगे आना होगा। संस्थान में भाषण प्रतियोगिता, गीत-संगीत, कविता पाठ, पेंटिंग एवं निबंध प्रतियोगिता जैसी विभिन्न गतिविधियों का आयोजन सुनिश्चित किया गया। इस मौके पर उप प्राचार्य अर्चना गुप्ता, राजेश खन्ना, संदीप कुमार, नीता सिंह, अर्चना पांडेय, सुमिता, रीना भारतीय, रेनू राइटियस, नियाज वारिश वारसी, वेद प्रकाश मौर्य अर्चना आर्य, निधि, अनुराग, आयुष आदि मौजूद रहे। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें